हलैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान के तहत 10 अपराधी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

May 12, 2026 - 19:21
 0
हलैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान के तहत 10 अपराधी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

हलैना (विष्णु मित्तल) कस्बा हलैना पुलिस ने भरतपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कैलाश विश्नोई, जिला पुलिस अधीक्षक एसपी दिगंत आनन्द, एएसपी वैर और सीओ भुसावर वृत्त के निर्देशन में जिलेभर में चल रहे विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के कई प्रकरणों में पृथक पृथक स्थान से 10 मुलजिमों को गिरफ्तार किया है साथ ही एक बालक को  आर्म्स एक्ट में निरुद्ध किया गया है।

 थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि आईजी , एसपी के निर्देशन में हलैना थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह के द्वारा अवैध कारोबार, अपराध की रोकथाम, आमजन की सुरक्षा और अपराधियों की धर पकड़ को अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान अलग- अलग स्थान और पृथक पृथक् मामलों में 10जनों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही 1 बालक को भी निरुद्ध किया है।

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा नं. 39/2026 .धारा 303(2), 61(2) बीएनएस में वांछित रहे मुल्जिम अजीत पुत्र राधेश्याम निवासी खेडली गुर्जर मुकदमा नं0 159/2025 धारा 189(2), 115(2), 126(2), 117(2)110, 352, 125 बीएनएस मे वांछित मोहन पुत्र ज्वान सिंह निवासी नयागााँव माफी , दिनेश पुत्र मोहन सिंह, जीतेन्र सिंह पुत्र मोहन , रूपराम पुत्र रधुवीर सिंह , लीलासिंह, राजन , सुरेश निवासी नयागांव माफी जिला भरतपुर, मुकदमा नं079/2026 धारा64(1) बीएनएस वांछित अनीस कुमार निवासी  नैवाडी .मनीस कुमार जाटव निवासी नैवाडी, मुकदमा 107/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट में एक बालक को निरुद्ध किया गया है।

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान में गठित गई टीम में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह, हेमन्त कुमार स0उ0नि जितेंद्र सिंह सउनि, प्रमोद कुमार स0उ0नन0 , रामू सिंह सउनि भरत सिंह स0उ0नि, प्रेमनसंह हैड कॉस्टेबल, बाल कृष्ण, महेश कुमार , सतवीरसिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................