रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) पिछले दो-तीन दिनों से भीषण गर्मी के बीच मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे आसमान में छाए बादलों पर गर्मी भारी पड़ती नजर आ रही थी।
बादलों के बाद भी लोग गर्मी की मार से परेशान हो गए, लेकिन दोपहर के बाद ठंडी हवा के साथ हुई रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। कई दिनों से गर्मी अपनी चरम सीमा पर थी। हर कोई गर्मी को लेकर परेशान चल रहा था। गर्मी से निजात के लिए किसान हो या आम आदमी हर कोई बारिश को लेकर प्रार्थना करने में लगा हुआ था। दोपहर में हल्की हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई रिमझिम बारिश के चलते ठंडी हवाओं के झोंके से मौसम सुहाना हो गया।
गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। वहीं बच्चे भी अपनी अपनी छतों पर भीगते हुए और बारिश का आनंद लेते हुए नजर आए। रिमझिम बारिश से किसानों को ज्यादा लाभ तो नहीं मिला, लेकिन थोड़ी राहत जरूर मिली। हाल में किसानों को उम्मीद है कि अगर सही से बारिश हो जाती है तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा। आज हुई हल्की बारिश जिसके बाद गर्मी में कुछ कमी आई है। आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था। हल्की बारिश के पश्चात तापमान गिरावट के बाद 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


