लक्ष्मणगढ़ चिकित्सालय में मनाया अन्तराष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) रेफरल चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ में अन्तराष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ ज्ञानेन्द्र बंसल के नेतृत्व में सीएचसी पर समस्त स्टाफ की उपस्थिति में नर्सेज़ दिवस पूरे हर्ष उल्लास से मनाया गया।
सर्वप्रथम नर्सेज जन्मदात्री फ़्लोरेंस नाइटेंगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चिकित्सालय में मरीजो के लिए फल वितरण किया गया। आरिफ़ ख़ान नर्सिंग ऑफिसर ने बताया कि नर्सेज समुदाय हमेशा से ही सेवा,त्याग,समर्पण की प्रतिभूति रही है , उपस्थित सभी नर्सेज ने फ़्लोरेंस नाइटेंगल की शपथ ली।इस दौरान डॉ अमित गुप्ता,डॉ राहुल,डॉ आकांक्षा यादव,डॉ नवनीत जैन,श्रीचंद वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर, ओम गुर्जर (ऑथाल्मिक ऑफिसर),वेदप्रकाश,बीरू गर्ग,गजेंद्र शर्मा,सिद्धेश और अन्य पैरामेडिकल सवर्ग् उपस्थित रहे।

