नर्सेज दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल लाइट सेरेमनी आयोजित
अलवर (कमलेश जैन) राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन की अलवर इकाई ने अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की पूर्व संध्या पर नंगली सर्किल में आमजन के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ कैंडिल सेरेमनी आयोजित की।
जितेन्द्र धवन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि केके शर्मा थे। विशिष्ट अतिथियों में योगेंद्र शर्मा(मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अलवर),प्रवीण शर्मा(प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय अलवर) और डॉ.एस.सी मित्तल मौजूद रहे।
एसोसिएशन कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और नर्सिंग अधीक्षक रमेश शर्मा ने भाग लिया।नर्सिंग-कर्मियो की सेवा भावना,अनुशासन और आपात स्थितियों में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया। राजपाल यादव राजकीय तिजारा कॉलेज प्रिंसिपल, जितेंद्र धवन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,
विजय जाटव नर्सिंग ऑफिसर,
देवकीनंदन मीणा नर्सिंग अध्यक्ष,सुखपाल वर्मा सीनियर नर्सिंग ऑफिसर आदि सहित काफी संख्या में नर्सिंग कर्मी मौजूद रहे।जितेन्द्र धवन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नर्सेज दिवस का मुख्य समारोह सामान्य चिकित्सालय स्थित आईएमए हॉल मे मनाया जाएगा ।,जिसमें मुख्य अतिथि संजय शर्मा होंगे।


