मनोज खंडेलवाल बने राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
दौसा जिले के मंडावर निवासी समाजसेवी व रिपोर्टर मनोज खंडेलवाल को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन का राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष कंचन पत्रकार और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिन अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है। मनोज खंडेलवाल पूर्व में दौसा जिला उपाध्यक्ष रहते हुए समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लगातार सक्रिय रहे हैं। उनकी इस पदोन्नति से अब राज्य स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और सामाजिक चेतना को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
मनोज खंडेलवाल ने अपनी नियुक्ति को सामाजिक न्याय की मुहिम को सशक्त करने का अवसर बताते हुए स्पष्ट किया कि वे अब पूरे राजस्थान में अन्याय, शोषण और भ्रष्टाचार के विरुद्ध प्रभावी संघर्ष करेंगे। उन्होंने संगठन की मूल भावना के अनुरूप हर पीड़ित को न्याय दिलाने और प्रशासनिक स्तर तक उसकी आवाज पहुँचाने का संकल्प दोहराया है।
संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी उनकी नियुक्ति पर संतोष जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मनोज खंडेलवाल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्ठा से करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर जिले सहित पूरे राजस्थान में उत्साह और बधाइयों का माहौल है। यह नियुक्ति न केवल एक समाजसेवी की संघर्ष यात्रा का सम्मान है, बल्कि मानवाधिकार और पारदर्शी शासन के लिए एक नई उम्मीद भी है।






