ग्राम रथ अभियान: राज्य सरकार के संकल्प से गांव-गांव पहुंच रहा योजनाओं का लाभ; ग्रामीणों में भारी उत्साह

May 13, 2026 - 18:51
 0
ग्राम रथ अभियान: राज्य सरकार के संकल्प से गांव-गांव पहुंच रहा योजनाओं का लाभ; ग्रामीणों में भारी उत्साह

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण अंचलों तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत रविवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में उत्साहपूर्ण और आकर्षक कार्यक्रम हुए। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए योजनाओं की जानकारी लेने के साथ.साथ इनका लाभ भी लिया जा रहा है।
13 मई को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के कादेया, सालखर, कुमपुर, रायपुर एवं दौलतनगर माजरा और मुंडावर विधानसभा के मुंडियाखेड़ा, मऊ, भिवाड़ा एवं कालुका एवं कोकावास  एवं  तिजारा विधानसभा के अकलगांव, भोजावास, बाई, डोटाना एवं गोल गांवों में एलईडी वैन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।
इन गांवों में ग्राम रथ पहुँचते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ उमड पडी। इस दौरान 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं का डिजिटल माध्यम से जीवंत प्रसारण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी ग्रामीणों को सुनाया गया, जिसमें उन्होंने आमजन से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने गीत, भजन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने जहां ग्रामीणों का मनोरंजन कियाए वहीं योजनाओं के लाभ और आवेदन प्रक्रिया को भी सरल भाषा में समझाया।

 विभागीय अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित मार्गदर्शिका एवं प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया। ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम रथ के साथ विशेष सुझाव पेटिका भी रखी गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपने सुझाव और फीडबैक दर्ज कराए। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुँचाकर उसे लाभ से जोडना है।
ग्राम रथ अभियान के तहत कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज, ग्रामीण विकास विभाग की सहभागिता से कृषकों एवं पशुपालकों सहित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक रथ में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से योजनाओं की ऑडियो, वीडियो प्रस्तुति की व्यवस्था की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................