ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना: प्रभावित गांवों के लिए दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम 14 व 15 मई को

May 13, 2026 - 18:57
 0
ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना: प्रभावित गांवों के लिए दो दिवसीय जनसुनवाई कार्यक्रम 14 व 15 मई को

भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी ब्यावर-भरतपुर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि अवाप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने हेतु प्रभावित ग्रामों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह कार्य राजस्थान राज्य के भूमि पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के तहत किया जा रहा है।  

जनसुनवाई का कार्यक्रम: सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी भारती गुप्ता के अनुसार प्रस्तावित चार या छः लेन एक्सप्रेसवे (पैकेज-1) के लिए जनसुनवाई निम्न प्रकार होगी:

  • 14 मई: पंचायत समिति सेवर में ग्राम महटौली, तेहरा लोधा, नगला दुल्हेराम, मई गुर्जर, चिचाना, धनागढ़, दारापुरा चक-2, चक नगला फटियार एवं चक श्योसिंह के लिए जनसुनवाई होगी।  
  • 15 मई: पंचायत समिति सेवर में ही ग्राम चक एक्टा, खरैरा, नगला फटियार, नगला टीकेता, चक नगला टीकेता, कल्याणपुर, नगला कल्याणपुर, चक कपरौला, चक अजान, चक चौबा, कल्याणपुर-2 एवं चक काजी के ग्रामीणों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

आपत्तियां एवं सुझाव:
जनसुनवाई के दौरान प्रभावित ग्रामीण अवाप्त किए जाने वाले खसरा नंबरों के संबंध में अपनी आपत्तियां एवं सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आपत्तियों पर भूमि अवाप्ति अधिकारी द्वारा नियमानुसार विचार कर निस्तारण किया जाएगा।  

प्रशासन की अपील:
उपखण्ड अधिकारी ने समस्त प्रभावित ग्रामवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इससे भूमि अवाप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी, न्यायसंगत एवं प्रभावी रूप से संपादित किया जा सकेगा।  

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................