जनगणना 2027: स्वगणना पोर्टल पर 15 मई तक विवरण दर्ज करने की सुविधा; 16 मई से शुरू होगा फील्ड कार्य

May 13, 2026 - 18:59
 0
जनगणना 2027: स्वगणना पोर्टल पर 15 मई तक विवरण दर्ज करने की सुविधा; 16 मई से शुरू होगा फील्ड कार्य

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकान गणना एवं मकान सूचीकरण' का फील्ड कार्य जिलेभर में 16 मई से प्रारंभ होकर 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

स्वगणना (Self-Enumeration) की सुविधा: उपजिला जनगणना अधिकारी रामेश्वर महावर ने बताया कि जनगणना के इस प्रथम चरण में आमजन को स्वगणना की विशेष सुविधा दी गई है। नागरिक 1 मई से 15 मई 2026 तक आधिकारिक स्वगणना पोर्टल http://se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकते हैं।

फील्ड कार्य की रूपरेखा:

  • प्रगणक एवं सुपरवाइजर: प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक और सुपरवाइजर 16 मई से 14 जून के बीच घर-घर जाकर मकानों एवं परिवारों का विवरण संकलित करेंगे।

  • प्रशिक्षण: प्रगणक एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्य 15 मई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

  • तैयारियां: जिले के समस्त 14 चार्ज स्तरों पर मकान गणना कार्य की पूर्व तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

प्रशासन की अपील एवं निर्देश: उपजिला जनगणना अधिकारी ने जिलेवासियों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने और फील्ड कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है। साथ ही, सभी सरकारी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया से वंचित न रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................