थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा का ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन; उत्कृष्ट कार्यशैली और कानून व्यवस्था में योगदान पर किया गया सम्मान

May 13, 2026 - 19:18
 0
थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा का ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन; उत्कृष्ट कार्यशैली और कानून व्यवस्था में योगदान पर किया गया सम्मान

मुण्डावर (देवराज मीणा) मुण्डावर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यशैली और बेहतर पुलिस ड्यूटी को लेकर मोहरसिंह मीणा का ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने थानाधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने बताया कि थाना अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने अपने कार्यकाल में निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई है, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना है। इसी के चलते समाज की ओर से उनका सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान समाज के गणमान्य लोगों ने साफा और माला पहनाकर थानाधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सरपंच सत्यनारायण शर्मा, सुभाष शर्मा, दीपक शर्मा, रामबाबू शर्मा, ईश्वर गौतम, कोनी शर्मा, पवन शर्मा, नीरज शर्मा, मिठ्ठन लाल शर्मा, एडवोकेट सम्मभु दयाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन और समाज के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि ऐसे सम्मान समारोह से अधिकारियों का मनोबल बढ़ता है और वे जनता की सेवा के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................