शनि जयंती मनाई धूमधाम से किया महाप्रसादी का आयोजन
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम माचाड़ी में स्थित शनिदेव मंदिर पर मंदिर के महंत चन्द्र प्रकाश जोशी के सानिध्य में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई।
क्षृद्वालु गोपाल सिंह नरुका ने बताया कि इस अवसर पर शनि महाराज की पूजा अर्चना के उपरांत महाआरती की गई। इसके उपरांत 51कन्याओं को भोजन कराने के उपरांत मौजूद क्षृद्वालुओं को पंगत में बैठाकर पुए सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर अनिल, रामनिवास जांगिड़, महावीर प्रसाद, विशंभर दयाल, पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा, लालजी मीणा, किशन बटवाडा, नवल किशोर रावत, रतन लाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।


