ट्रेक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार दंपती सहित पुत्र गंभीर घायल अलवर रैफर
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित पुलिस थाने के समीप शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रोली और बाइक की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित उनका बेटा घायल हो गया। घटनास्थल पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत रैणी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार हादसे में भूड़ा गांव निवासी गोरीशंकर सैनी, उनकी पत्नी सुशीला देवी तथा 15 वर्षीय बेटा रवि घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अलवर रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रोली को जब्त कर मामले की जांच कर रही है।


