सैनी समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन समारोह में 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) कस्बे के मेला के चौराहे पर स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित सैनी समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 13जोडे विवाह बंधन में बंध गए।
सम्मेलन के विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश अनीता प्रधान एवं प्रवक्ता विष्णु कुमार सैनी ने बताया की इस अवसर पर गणेश जी का पूजन कर गणेश पोल स्थित गणेश जी महाराज के मंदिर से सामूहिक निकासी निकाली गई।यह मुख्य बाजारों से होते हुए मेला चौराहे पर स्थित सैनी धर्मशाला पहुंची जहां पर सभी का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।इस अवसर पर सैनी समाज के अलावा अन्य समाज के सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

