केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहें मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

May 20, 2026 - 19:39
 0
केमिस्ट संगठनों की हड़ताल, बंद रहें मेडिकल स्टोर; ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) अखिल भारतीय केमिस्ट और ड्रगिस्ट संगठन (AIOCD) ने ई-फार्मेसी द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई, को देशव्यापी हड़ताल में उपखंड क्षेत्र के दवाई विक्रेताओं ने भी अपने-अपने प्रतिष्ठान कस्बे सहित हरसाना मौजपुर बिचगावा में भी पूर्ण रूप से बंद रखें। 
एसोसिएशन का कहना है कि इस विरोध प्रदर्शन का मकसद उन रेगुलेटरी कमियों को उजागर करना है, जिनकी वजह से ई-फार्मेसी और तुरंत दवा पहुंचाने वाले प्लेटफॉर्म बिना किसी उचित निगरानी के काम कर रहे हैं। 
मनीष विजय दवा विक्रेता ने कहा कि यह आंदोलन व्यापारियों के सम्मान की रक्षा के लिए है। आनलाइन बिक्री आफ लाइन पर भारी पड़ रह रही है।
संगठन ने दावा किया है कि आज इस प्रोटेस्ट के तहत देशभर में 12,50,000 सभी दुकानें एक साथ बंद रही है।
खुली रही ये दुकानें
राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान के बावजूद 20 मई को सभी बड़ी फार्मेसी चेन, अस्पतालों के मेडिकल स्टोर, जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी खुली रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................