राजस्थान सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी; ग्रामीण परेशान हो वापस लौटे

May 22, 2026 - 21:21
 0
राजस्थान सरकार के निर्देश पर आयोजित शिविर में नहीं पहुंचे अधिकारी; ग्रामीण परेशान हो वापस लौटे

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुंडला के राजस्व ग्राम कुंडला में रामसिंहपुरा खेडली, देवती ,नरवास आदि ग्रामों का एकदिवसीय "धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के तहत राजस्थान सरकार द्वारा शिविर आयोजित किया गया।

 जिसमें कई प्रकार के अभियानो कि सहभागिता थी जिसमें "अनुसूचित जाति गरिमा उत्सव जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले" सिचुरेएशन कैंप शामिल थे इस शिविर आयोजन ग्राम पंचायत कुंडला के सरपंच राजेश बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
भारत के नेहरू युवा मंडल कुंडला के अध्यक्ष राजेंद्र मीणा ने बताया कि इस कैंप में 17 विभागों के अधिकारियों की सहभागिता के बारे में जानकारी दी गई परंतु शिविर में मौके पर दो चार विभागों के अलावा किसी भी विभाग के अधिकारी मौजूद नहीं थे जिससे तेज धूप में ग्रामीण लाभार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा साथ ही उपखंड स्तर पर किसी भी अधिकारी की मौजूदगी नहीं थी।

राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहा मेगा शिविर की स्थिति कमजोरी रही और लाभार्थियों का राजस्थान सरकार की योजना और केंद्र सरकार की योजनाएं की जानकारियां उपलब्ध नहीं हो सकी इसलिए इस शिविर से यह दर्शाता है कि स्थानीय प्रशासन इतना मुस्तैद नहीं है।
इसके अलावा धूप में ग्रामीणों के लिए पंखे ,कूलर ठंडा पानी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थी। मीणा ने दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिविर मे सरपंच ,पंच , ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व पटवारी,कृषिपर्यवेक्षक ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता और युवा साथी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................