अलवर के MIA में हवा से झूलती 33 केवी लाईन टच होने कंटेनर में लगी आग मची अफरातफरी

May 22, 2026 - 21:25
 0
अलवर के MIA में हवा से झूलती 33 केवी लाईन टच होने कंटेनर में लगी आग मची अफरातफरी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र (MIA) स्थित हैवल्स इंडिया फैक्ट्री के गेट नंबर 4 पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। औद्योगिक क्षेत्र में नीचे झूल रहे 33 हजार वोल्ट (33 KV) की हाई-टेंशन मरुधरा लाइन के तार एक कंटेनर से छू गए, जिससे कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय सरपंच मंगल सिंह चौधरी ने तुरंत रीको (RIICO) और अग्निशमन विभाग को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायरमैन अधिकारी बुलीराम गुर्जर दमकल वाहनों और अपनी टीम के साथ बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचे। अग्निशमन कर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद कंटेनर में धधक रही आग पर पूरी तरह से काबू पाया और इसे आसपास फैलने से रोका।

राहत की बात यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, कंटेनर के चालक और परिचालक हैवल्स इंडिया फैक्ट्री के गेट पर गाड़ी की एंट्री कराने गए हुए थे। इस वजह से दोनों इस भयानक दुर्घटना की चपेट में आने से सुरक्षित बच गए।

फायरमैन अधिकारी बुलीराम गुर्जर ने बताया कि सरपंच मंगल सिंह चौधरी की त्वरित सूचना पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान होने से टल गया। हालांकि, औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह हाई-टेंशन तारों का नीचे झूलना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................