विश्व पर्यावरण दिवस पर यज्ञ सेवा समिति ने लगाए परिंडे, बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का लिया संकल्प

Jun 5, 2026 - 14:00
 0
विश्व पर्यावरण दिवस पर यज्ञ सेवा समिति ने लगाए परिंडे, बेजुबान पक्षियों के लिए पानी का लिया संकल्प

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उपखंड क्षेत्र के झड़ाया बालाजी मंदिर के पास शुक्रवार को एक सराहनीय पहल की गई। यहाँ यज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पक्षियों के लिए अधिक से अधिक परिंडे लगाने और उनमें नियमित रूप से साफ-सुथरा पानी भरने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ ने कहा, "भीषण गर्मी के इस मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करना और परिंडा लगाना सबसे बड़ा धर्म है। हमारा यह छोटा सा प्रयास कई पक्षियों का जीवन बचा सकता है।" उन्होंने आमजन से भी अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील की।

इस सेवा कार्य के दौरान अशोक जांगिड़ के साथ सुमित, विकास मिस्त्री, मनोज सहित कई स्थानीय पर्यावरण प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस मुहिम को आगे बढ़ाने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है