न्यायालय परिसर में स्वच्छता व सुविधाओं के लिए नगर निगम की पहल
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में नगर निगम आयुक्त श्रवण बिश्नोई ने शुक्रवार को न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। आयुक्त ने साफ-सफाई व्यवस्था में और सुधार के निर्देश सीएसआई को प्रदान किए।
इस अवसर पर आयुक्त बिश्नोई ने बताया कि न्यायालय परिसर में महिला, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए पृथक शौचालयों का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है, जिससे सभी वर्गों को बेहतर स्वच्छता सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में न्यायालय परिसर में संचालित सभी शौचालयों के रख-रखाव का कार्य शुलभ इंटरनेशनल संस्था को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे सफाई व्यवस्था नियमित और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। नगर निगम का यह प्रयास न्यायालय परिसर को स्वच्छ, सुलभ और सभी के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

