जानलेवा साबित हो सकता है खुला कुआं
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
खैरथल शहर के किरवारी रोड स्थित रेलवे फाटक नंबर 91 के पास सड़क के पास एक जर्जर हालत में खुला कुआं है। जिसके चारों ओर खरपतवार उग गई है। जिससे वह दिखाई भी नहीं देता है। फाटक के पास व सड़क से लगते हुए खुला कुआं होने के कारण इसमें कभी भी हादसा हो सकता है। आसीराम कोहिस्तानी व राकेश ने बताया कि इस संदर्भ में पूर्व में भी नगर परिषद को शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।