अधिक मास में गिर्राज महाराज के पूजन का है विशेष महत्व, मुझ पर है ठाकुर जी की असीम कृपा: डॉ. पूनिया

Jun 15, 2026 - 19:25
 0
अधिक मास में गिर्राज महाराज के पूजन का है विशेष महत्व, मुझ पर है ठाकुर जी की असीम कृपा: डॉ. पूनिया

हलैना (विष्णु मित्तल)। राजस्थान के नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य, पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया अपनी एक दिवसीय धार्मिक यात्रा के तहत गोवर्धन पहुंचे। यहाँ उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख देवालयों में दर्शन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

प्रातः काल गोवर्धन आगमन पर डॉ. पूनिया ने सबसे पहले पूछरी स्थित प्रसिद्ध श्री नाथ जी मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने पूछरी के लौठा दाऊजी मंदिर में ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष आरती उतारी।

 पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए डॉ. सतीश पूनिया ने गिर्राज महाराज के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की। उन्होंने कहा, "मुझ पर गिर्राज जी का पूरा आशीर्वाद है। पिछले वर्ष भी मैंने अपना जन्मदिन पूछरी में ही गिर्राज महाराज की शरण में मनाया था।" उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म में अधिक मास के दौरान गिर्राज जी के पूजन का अत्यधिक महत्व माना गया है, इसी पावन संयोग के कारण उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन में इस विशेष पूजा कार्यक्रम का संकल्प लिया था।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान डॉ. पूनिया के साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूजा कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद पाल सिंह, गिरधारी तिवारी, सत्येंद्र गोयल, महेन्द्र जाटव, सौरभ ताखा, रौकी जाटव, अनुपम सिंह, गोविंद ठेही, जगदीश अजान, जगबीर कौरेर, वीरेंद्र कोरेर, और लखपत गुज़ार सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और डॉ. पूनिया का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है