गोविन्दगढ़ में रात्रि को हुआ होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगा धुलेंडी का पर्व

Mar 3, 2026 - 13:38
 0
गोविन्दगढ़ में रात्रि को हुआ होलिका दहन, 4 मार्च को मनाई जाएगा धुलेंडी का पर्व

गोविन्दगढ़, (अलवर) गोविन्दगढ़ क्षेत्र में रात्रि 1:26 को होलिका दहन हुआ जिसमें कस्बे के लोगों ने बढ़-चलकर भाग लिया अब क्षेत्र में धुलेंडी का त्योहार चार मार्च को मनाया जाएगा।

कमलेश खेड़ापति ने बताया कि 2 मार्च की रात में फाल्गुन पूर्णिमा थी इसलिए होलिका दहन इस रात में हुआ और  चंद्रग्रहण की वजह से होली (धुलंडी) 3 को नहीं 4 मार्च को खेली जाएगी। चंद्रग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है। इस दिन सुबह 6.21 बजे सूतक शुरू होगा और शाम को 6.47 बजे ग्रहण खत्म होने तक रहेगा।

धुलेंडी के त्यौहार के दिन 4 मार्च को रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के गोविन्दगढ़ स्थित निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया जा रहा । जहां विधायक क्षेत्र के लोगो से होली की राम राम करेंगे।

धुलेंडी के त्यौहार के 4मार्च को होने पर बाजार में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिल रही है। धुलंडी के पर्व को देखते हुए लोग रंगों की जमकर खरीददारी कर रहे हैं।बाजार में परंपरा और आधुनिकता का मिला-जुला रंग देखने को मिल रहा है । इस बार दुकानदारों ने होली से महज तीन दिन पहले ही अस्थायी स्टॉल लगाए हैं जबकि पहले लगभग एक माह पहले से बाजारों में रौनक दिखाई देने लगती थी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................