वैशाली धाकड़ को नगरपालिका बयाना अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)भरतपुर जिले के बयाना कस्बे में जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा आदेश जारी कर नायब तहसीलदार वैशाली धाकड़ को बयाना की नगर पालिका का अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जिला कलेक्टर ने कहा कि यह आदेश प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा इससे पहले यह प्रभार नायब तहसीलदार अंकुर जैन को सौंपा गया था पर उनके नाम पर विरोध होने के बाद विधायक ऋतु बनावत द्वारा दूसरे अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने के लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया था और इसी के चलते यह नया आदेश जारी किया गया बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा जारी किए गए नए आदेश के अनुसार पूर्व आदेश में संशोधन करते हुए उप तहसील खैरैरी (बयाना) में पदस्थ नायब तहसीलदार वैशाली धाकड़ को निर्देशित किया गया है कि वह अग्रिम आदेश तक अपने मूल कार्य के साथ-साथ अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका (बयाना) के पद का कार्य भी सम्पादित करेंगी।


