महाराणा प्रताप जयंती पर 11 फीट का बरगद लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jun 17, 2026 - 19:44
 0
महाराणा प्रताप जयंती पर 11 फीट का बरगद लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नारायणपुर (अलवर) वीरता, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण महायज्ञ के अंतर्गत गूगनसिंह शेखावत व एडवोकेट राजेश यादव के सहयोग से धामेडा धाम गौशाला में 11 फीट ऊँचे 2 बरगद के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपाध्यक्ष भोमराज शर्मा ने कहा कि बरगद का वृक्ष भारतीय संस्कृति में दीर्घायु, छाया, प्राणवायु एवं प्रकृति संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। इसी उद्देश्य से महाराणा प्रताप जयंती पर 11 फीट ऊँचे बरगद के पौधे का रोपण किया गया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण मिल सके।

इस अवसर पर गूगनसिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, संघर्ष, स्वाभिमान एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए भी आगे आना चाहिए। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति एवं मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं समाज के साथ मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं तथा उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दें। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सैनी, सचिव सुनील कुमार शर्मा, एडवोकेट राजेश यादव, भोमराज शर्मा, निदेशक मोनू शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी गायत्री शर्मा, गूगनसिंह शेखावत, कृपा देवी सहित आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है