यूनेस्को प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक सरोकारों पर हुई चर्चा
भीलवाड़ा/नोएडा (राजकुमार गोयल) स्टेट फेडरेशन ऑफ़ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने एलएनजे (LNJ) ग्रुप के चेयरमैन व प्रसिद्ध उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला से दिल्ली-नोएडा स्थित उनके केंद्रीय कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान माली ने झुनझुनवाला को शॉल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया और यूनेस्को को मिल रहे निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान दोनों दिग्गजों के बीच विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर भी सारगर्भित चर्चा हुई।
प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने एलएनजे ग्रुप और जवाहर फाउंडेशन द्वारा समाज हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से 'स्वाभिमान भोज रसोई', 'स्वाभिमान जल' और 'स्वाभिमान शिक्षा' जैसी पहलों को आमजन के लिए बेहद मददगार बताते हुए रिजु झुनझुनवाला का धन्यवाद ज्ञापित किया।
मानवता की बड़ी सेवा है स्वाभिमान रसोई: माली इस अवसर पर गोपाल लाल माली ने कहा कि औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ सामाजिक और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी सेवा, सम्मान और समर्पण की भावना के साथ जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने 'स्वाभिमान भोज रसोई' को सामाजिक समरसता और करुणा का अनूठा प्रतीक बताते हुए कहा कि यहाँ समाज का कोई भी व्यक्ति भूख से मुक्ति के लिए आत्मसम्मान के साथ भोजन प्राप्त कर सकता है। पूरे राजस्थान के कई शहरों में जवाहर फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।
इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान दिशा कमेटी के राज्य स्तरीय सदस्य उदयलाल माली और अशोक पाटीदार भी मौजूद रहे।


