डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराया

Jun 23, 2026 - 16:39
 0
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को दोहराया

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे के टिटेडा मार्ग स्थित पार्क में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और आदर के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण राम सैनी ने की।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरधारी लाल राठी ने मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण राम सैनी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्होंने 'एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का ऐतिहासिक नारा देकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए जिस आंदोलन का नेतृत्व किया, वह आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर सूत की माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस स्मृति सभा में मंडल महामंत्री अशोक सैनी, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र ढेनवाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमावत, सुभाष सैनी, नरसिंह असवाल, सिंभू दयाल, चोरे लाल सैनी, दौलतराम चावरिया, गिरधारी लाल राठी, गोपाल दर्जी, राम रतन शर्मा, मुकेश मीणा, रमेश मीणा सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है