जिला कारागृह भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित

Jun 23, 2026 - 19:21
 0
जिला कारागृह भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित

भीलवाड़ा: (राजकुमार गोयल,) स्वस्थ जीवनशैली एवं मानसिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जिला कारागृह, भीलवाड़ा में संगम विश्वविद्यालय द्वारा योग एवं प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने बंदियों को संबोधित करते हुए स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक सोच का भी विकास होता है। उन्होंने सभी बंदियों को अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी संजय शर्मा एवं रवि द्वारा बंदियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। बंदियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया तथा योगाभ्यास के प्रति विशेष रुचि दिखाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपरांत कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना ने जेल अधीक्षक शैलेन्द्र फौजदार एवं समस्त कारागृह स्टाफ का सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी (PRO)डॉ राजकुमार जैन, प्रशासनिक अधिकारी हरीश शर्मा सहित विश्वविद्यालय एवं कारागृह के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है