नवनियुक्त वृताधिकारी नीरज भारद्वाज का पदभार ग्रहण करने के बाद किया स्वागत
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले के भुसावर वृत्त में वृत्ताधिकारी के पद पर लगाये गये नीरज भारद्वाज ने भुसावर पहुॅचकर वृताधिकारी कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। जिसकी जानकारी मिलते ही सर्वसमाज के गणमान्य नागरिकों ने उनका साफा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
जहां उन्होने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस का जो ध्येय वाक्य है आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय इस पंक्ति को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जायेगा। वहीं आमजन को कोई असुविधा नही हो और परिवादियों की ढंग से सुनवाई की जायेगी। नवनियुक्त वृताधिकारी नीरज भारद्वाज ने कहा कि सीओ सर्किल क्षेत्र में आने वाले सभी थाना क्षेत्रों की कानून व्यवस्था के साथ साथ अपराधियों को लेकर जानकारी ली गई है। जिन पर तुरन्त कार्रवाही करने का कार्य किया जायेगा।


