लखनऊ हादसे के बाद जागा प्रशासन; अलवर में बिना फायर NOC चल रहीं 5 कोचिंग और लाइब्रेरी सील; कोचिंग संचालक व निगम के अधिकारी उलझे

रडार पर 80 संस्थान, सुरक्षा से समझौता नहीं: फायर ऑफिसर

Jun 24, 2026 - 17:30
Jun 24, 2026 - 17:33
 0
लखनऊ हादसे के बाद जागा प्रशासन; अलवर में बिना फायर NOC चल रहीं 5 कोचिंग और लाइब्रेरी सील;  कोचिंग संचालक व निगम के अधिकारी उलझे

लखनऊ अग्निकांड के बाद अलवर में 5 कोचिंग सील:कोचिंग संचालक व निगम के अधिकारी उलझे, दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए

अलवर (राजस्थान) लखनऊ की एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत के तीन दिन बाद बुधवार को अलवर नगर निगम प्रशासन चेता है। शहर के नयाबास सर्किल पर 5 कोचिंग व लाइ्ब्रेरी को सील कर दिया। जिनके पास आग बुझाने के उपकरण नहीं थे। न कोई फायर एनओसी थी। चलती हुई कोचिंग सील की तोयुवकों ने कहा कि उनका बैग भी अंदर रह गया। अब कहां पढ़ाई करने जाएंगे। कुछ दिन बाद वन पाल सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं हैं।
  • कोचिंग संचालक ने दी एक्सईएन को धमकी: "नौकरी खा जाऊंगा"

कार्रवाई के दौरान 'करियर मेकर' कोचिंग के संचालक और नगर निगम की टीम के बीच उस समय तनातनी हो गई जब निगम के एक्सईएन धर्मेन्द्र मीणा ने कोचिंग संचालक से तू तड़ाक में बात की। इसके बाद कोचिंग संचालक ने निगम अधिकारियों पर अभद्र भाषा में बात कर बेइज्जत करने और वसूली के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए। विवाद बढ़ने पर कोचिंग संचालक ने निगम के एक्सईएन (XEN) धर्मेन्द्र मीणा को सरेआम 'नौकरी खाने' तक की धमकी दे डाली। कहा कि आपके घर का अवैध निर्माण भी सामने लेकर आऊंगा।

  • "अब कहां पढ़ेंगे, बैग भी अंदर रह गए"

जैसे ही कोचिंग और लाइब्रेरी को सील करने की कार्रवाई शुरू हुई, नयाबास सर्किल पर सैकड़ों युवाओं और छात्रों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्रों ने निगम की इस अचानक कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी चिंता जताई।

वन पाल की तैयारी कर रहे डीग के छात्र साक्ष्य ने कहा कि "आगे वनपाल सहित कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं होने वाली हैं। ऐसे में कोचिंग बंद होने से हम अब कहां पढ़ेंगे? हमें मजबूरन वापस गांव लौटना पड़ेगा। हमारे मोबाइल कोचिंग के अंदर रह गए। अलवर के नयाबास सर्किल पर काेचिंग सील करते समय युवाओं की भीड़। - Dainik Bhaskarअलवर के सकट के युवक महेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन को करना चाहिए वो नहीं किया। नाले तुड़वा दिए। उनको दुरुस्त नहीं कराया। अचानक कोचिंग बंद कर गलत किया है। कुछ परेशान छात्रों ने बताया कि कार्रवाई इतनी आनन-फानन में हुई कि उनके बैग और जरूरी किताबें भी कोचिंग और लाइब्रेरी के अंदर ही बंद रह गए।

  • बिना फायर NOC चल रहे हैं 80 संस्थान

फायर ऑफिसर अमित मीणा ने बताया कि बुधवार को 14 लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर्स को सील करने का टारगेट लेकर निकले हैं। शहर में करीब 80 कोचिंग और लाइब्रेरी ऐसी हैं, जो बिना फायर एनओसी के धड़ल्ले से चल रही हैं। छात्रों की सुरक्षा से कोई खिलवाड़ नहीं किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है