तखतगढ़ में मातमी धुनों के साथ मनाया मोहर्रम, हजरत इमाम हसन हुसैन की शहादत को किया याद, युवाओं ने दिखाएं हैरतअंगेज कारनामे
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ पालिका क्षेत्र शुक्रवार को मोहर्रम का मातमी पर्व मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा बनाया गया। इस अवसर पर तखतगढ़ में इमाम वाडे से लेकर जामा मस्जिद, चौट्टा, मैन बाजार, पोस्ट आफिस गली , पिरो की दरगाह होते हुए उप तहसीलदार कार्यालय सादो की गली होली चौक गोगरा रोड नहर पास स्थित है मोहर्रम पर महिलाएं और अकीदतमंदों ने सेहरे चढ़ाकर अमन चैन की दुआएं मांगी । वहीं चोट्टा पर अखाड़ेबाजों द्वारा शानदार अखाड़े का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसी ने फरसा चलाया तो किसी ने लकड़ी घुमाई। वहीं एक जने ने अपने सिर पर ट्यूबलाइट फोड़कर मुंह से चबाकर ट्यूबलाइट को चकनाचूर कर दिया व किसी से अपनी आंख पर निबू भाले से लिया। बाद में लकड़ी के दोनों ओर आग लगाकर लकड़ियां घुमाई। अखाड़ों को देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए। आयोजन के दौरान मुस्लिम कमेटी द्वारा पुलिस प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन व पटवारी व आराई मैडम व मिडिया कर्मीयों साफा व माला पहनाकर स्वागत किया, बाद कर्बला की तरफ जाते जाते या अली या हुसैन नारे लगाए , कड़े रहे सुरक्षा का इंतजाम, थानाधिकारी शैतान सिंह सारण भी मौके पर रहे
मोहर्रम को लेकर पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। जहा जहां भी मोहर्रम खड़ा रहा वहां पर पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहे। इस मौके एसआई मकसूद खां, जगदीश बिश्नोई , मुकेश कुमार, अमरूदीन खां, सांवलाराम सैन, भजनलाल, मुस्लिम कमेटी सदर दिन मोहम्मद सिलावट, लाइसेंसधारी फतेह मोहम्मद मोयला, ताज मोहम्मद नियाघर, अखाड़ा उस्ताद साबिर अली खरादी, सत्तार खां मोयला, कालू खा सिलावट, हाजी खां पठान सामुदायिक लोग मौजूद रहे


