उदयपुरवाटी में पल्स पोलियो अभियान का आगाज: 2681 बच्चों को पिलाई खुराक

Jun 28, 2026 - 17:42
 0
उदयपुरवाटी में पल्स पोलियो अभियान का आगाज: 2681 बच्चों को पिलाई खुराक

33 बूथों पर बच्चों को दी गई 'दो बूंद जिंदगी की'; अब दो दिन घर-घर जाएगी स्वास्थ्य टीम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को शहरी क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पोलियो खुराक पिलाने का कार्य किया गया। अभियान को लेकर सुबह से ही बूथों पर बच्चों को लाने के लिए अभिभावकों में उत्साह देखा गया।

  • 33 बूथों पर 2681 बच्चों का हुआ टीकाकरण

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के पहले दिन शहरी क्षेत्र में कुल 33 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर मुस्तैद स्वास्थ्य कर्मियों की टीमों द्वारा कुल 2,681 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर सुरक्षा चक्र प्रदान किया गया।

  • वरिष्ठ अधिकारियों ने किया बूथों का निरीक्षण

अभियान की सुचारू व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की गई। इस दौरान सेक्टर अधिकारी डॉक्टर परमानंद शर्मा, सुपरवाइजर मुरारीलाल छीपी, सुभाष चंद्र सैनी और हरि सिंह द्वारा विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • 29 व 30 जून को घर-घर दस्तक देगी टीम

चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिमेष गुप्ता ने बताया कि जो बच्चे रविवार को किसी कारणवश बूथ पर दवा पीने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए 29 जून (सोमवार) और 30 जून (मंगलवार) को विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर हर बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाएंगी ताकि कस्बे का कोई भी बच्चा छूट न पाए। अभियान के शुभारंभ और निरीक्षण के दौरान सेक्टर अधिकारी डॉक्टर परमानंद शर्मा, सुपरवाइजर मुरारीलाल छीपी, सुभाष सैनी, हरि सिंह सैनी सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है