हरियालो राजस्थान के तहत बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में लगाये 50 पेड़

Aug 4, 2025 - 13:17
 0
हरियालो राजस्थान के तहत बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में लगाये  50 पेड़

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम परिसर में सोमवार को हरियालो राजस्थान के तहत विभिन्न तरह के 50 पेड़ लगाए गए l उदयपुरवाटी रेंजर धर्मवीर मील, खेतड़ी रेंजर विजय फगेड़िया , विजयपाल सिंह नायब तहसीलदार बबाई मैं अपने हाथों से पीपल के पेड़ लगाए जिनका संरक्षण का पूरा खर्चा का जिम्मा हीरालाल कुमावत मिलकपुर ने लिया l मंदिर परिसर में अशोक वाटिका बनाकर उसमें पांच पेड़ कल्पवृक्ष, एक सिंदूर, एक रुद्राक्ष, व एक अर्जुन का पेड़ तथा गूगल बादाम नारियल सहित 50 पेड़ लगाए गए ll इस दौरान उदयपुरवाटी रेंजर धर्मवीर मील ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि वन्य जीवों के संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए आधिकाधिक पौधों को लगाया जाए l  मील ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण से लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है l हरियालो राजस्थान मिशन की सफलता के लिए पेड़ पौधों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के प्रति भी जागरूकता आवश्यक है l उदयपुरवाटी डेंजर धर्मवीर मील ने 21000 देकर ट्रस्ट की आजीवन सदस्यता ग्रहण की l मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया l इस दौरान वन्य प्रेमी मदनलाल भावरिया, नवरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया, मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ,वेद प्रकाश आदित्य, महेंद्र सिंह जाखड़ ,कन्हैयालाल, कैप्टन महेश कुमार ,मातादीन, सहीराम सहित कई लोग मौजूद रहे l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................