मकराना: युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के 11 वर्ष पूर्ण, 7000 से अधिक मूक पशुओं को मिला नया जीवन

Jun 28, 2026 - 19:21
 0
मकराना: युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति के 11 वर्ष पूर्ण, 7000 से अधिक मूक पशुओं को मिला नया जीवन

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर की सेवाभावी संस्था 'युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति' ने रविवार को सेवा और समर्पण के अपने 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए। वर्ष 2015 में जय शिव चौक स्थित सांडशाला से शुरू हुआ यह छोटा सा प्रयास आज एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। संस्था के 11वें स्थापना दिवस पर गौ-पूजन के साथ आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की गई। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के साथ शुरू हुई यह यात्रा आज मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल के पास एक भव्य और आधुनिक गौवंश चिकित्सालय के रूप में स्थापित है। पिछले 11 वर्षों में संस्था ने 7000 से अधिक घायल, बीमार और असहाय गोवंश, सांड और पक्षियों का उपचार कर उन्हें जीवनदान दिया है। वर्तमान में यहाँ 150 से अधिक पीड़ित पशुओं की निरंतर सेवा की जा रही है। समिति का चिकित्सालय आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र बन चुका है। यहाँ 2 एम्बुलेंस, 2 आईसीयू वार्ड, आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 3 सामान्य वार्ड, मेडिसिन स्टोर के साथ ही पशु-पक्षियों के लिए मौसम के अनुकूल (कूलर, हीटर व गीजर) व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। साथ ही परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक पौधारोपण भी किया गया है। इस अवसर पर वर्षों से निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है