महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें सुश्री प्रेमलता सैनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दोसा

Mar 11, 2023 - 02:19
 0
महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें सुश्री प्रेमलता सैनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दोसा

महुआ/ दौसा (अवधेश कुमार अवस्थी)


महुआ 10 मार्च  तालुका विधिक सेवा समिति महवा द्वारा उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय महवा सभागार में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह (दिनांक 04 मार्च से 11 मार्च 2023 ) के दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में सुश्री प्रेमलता सैनी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दौसा एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, महवा  राकेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, महवा द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सभी आंगन्तुकों का स्वागत करते हुए उपस्थित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं सहित अन्य महिलाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा की दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया इस दौरान  उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दौसा सुश्री प्रेमलता सैनी द्वारा उपस्थित महिलाओं को समाज में महिलाओं का महत्व एवं उनके लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व महिला अधिकार व कर्तव्यों के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती छवि सिंघल न्यायिक मजिस्ट्रेट, महवा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन ग्राहक पंचायत से जुड़े समाज सेवक एडवोकेट दुर्गाप्रसाद सैनी एवं एडवोकेट सीमा भारद्वाज ने भी महिला हित में बनायें गये कानूनों यथा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 धारा 498ए धारा 354 आईपीसी, घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, किडनैपिंग, लैंगिक अपराध पोक्सो एक्ट महिलाओं को समान अधिकार समान वेतन, दहेज प्रथा रोकने के बारे में विस्तृत रूप से बिंदुवार कानूनी धाराओं  सहित जानकारी प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम में  मनोज कुमार मीना, एसीजेएम महवा,  संजय गोयल, उपखण्ड मजिस्ट्रेट महवा,  हरकेश मीना, तहसीलदार महवा,  मनीष मीना, बाल विकास परियोजना अधिकारी महवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महवा प्रेस क्लब  अध्यक्ष गो पुत्र  अवधेश कुमार अवस्थी द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें उनके हक के लिये सजग रहने हेतु महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया।

 इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति महुआ जिला दौसा के सचिव देवेंद्र कटारा सहित न्याय विभाग सहित उपखंड अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................