ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में अलवर रैफर

Jun 29, 2026 - 18:34
 0
ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता के दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में अलवर रैफर

मालाखेड़ा स्टेशन के पास हादसा: पूजा एक्सप्रेस की चपेट में आई भड़कोल निवासी महिला

राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ़-अलवर रेल मार्ग पर स्थित मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ एक विवाहिता ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और रेलवे प्रशासन की मदद से घायल महिला को तुरंत मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अलवर रैफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला ने अपना नाम नीलम पत्नी प्रभु दयाल निवासी भड़कोल बताया है। वह मूल रूप से लालसिंह की पुत्री है। सूत्रों के मुताबिक, महिला मालाखेड़ा स्टेशन के पास से गुजर रही 'पूजा एक्सप्रेस' ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कट कर अलग हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। महिला रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसका अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है