गौ-सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं: अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष

Jun 29, 2026 - 19:05
 0
गौ-सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नहीं: अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद ने मनाया स्वर्ण जयंती वर्ष

जयपुर (कमलेश जैन) भारत देश की सबसे प्राचीन संस्था अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के 50वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत रविवार को एक भव्य जीवदया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परम पूज्या गौरव गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणी, राष्ट्र गौरव 105 श्री ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद से यह कार्यक्रम युवा परिषद की प्रतापनगर सम्भाग (जयपुर शाखा) द्वारा दुर्गापुरा स्थित गोरस गौशाला में प्रातः बेला में आयोजित हुआ।

युवा परिषद् प्रतापनगर के अध्यक्ष अनिल पाटनी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में परिषद परिवार के लगभग 95 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से गायों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। जीवदया के इस पावन पथ पर परिषद के सदस्यों द्वारा अनूठी सेवामयी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के तहत:-

  • हर घर से 5 रोटी लाकर गौ-माता को अर्पित की गई।
  • 1100 किलोग्राम हरी सब्जियां और 300 किलोग्राम ताजे फल गौ-वंश को खिलाए गए।
  • 400 किलोग्राम हरा चारा एवं पक्षियों के लिए चुग्गे-दाने की उत्तम व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने प्रतापनगर सम्भाग के इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आह्वान किया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत परिषद की प्रत्येक शाखा और पदाधिकारी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें तथा 50-50 पेड़ लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी उठाएं। सभा को राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन लाला जी, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा और विमल बज ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर अनिता बडजात्या, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नवकार मानसरोवर की अध्यक्षा श्रीमती रतन सौगानी, गोकुल कृपा प्रॉपर्टी से जितेंद्र सिंह सहित समाज के कई गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सर्वेश पाटनी 'रेलवे' (रूपाहेड़ी वाले), संजय अजमेरा, कमलेश पाटनी, विवेक जैन चौधरी और सुनील सौगानी का अतुलनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष अनिल पाटनी ने किया। अंत में उपाध्यक्ष संजय शाह एवं प्रचार-प्रसार मंत्री विवेक जैन चौधरी ने सभी अतिथियों और सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है