जयपुर में डॉ. लाल थदानी व डॉ. दीपा थदानी का भव्य नागरिक अभिनंदन

Jun 30, 2026 - 18:39
 0
जयपुर में डॉ. लाल थदानी व डॉ. दीपा थदानी का भव्य नागरिक अभिनंदन

विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 'म्यूजिक थेरेपी गौरव सम्मान' से नवाजे जा चुके थदानी दंपति के 40 वर्षों के निस्वार्थ सेवा कार्यों को विभिन्न संस्थाओं ने सराहा

खैरथल/जयपुर (हीरालाल भूरानी)। जगतपुरा, जयपुर स्थित पंचायत भवन में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और चिकित्सा संस्थाओं द्वारा बहुआयामी प्रतिभा के धनी डॉ. लाल थदानी एवं डॉ. दीपा थदानी का भव्य सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। समारोह में अतिथियों द्वारा दंपति को मुनेश्वर उड़कर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • 40 वर्षों से समाजसेवा के प्रेरणास्रोत

समारोह को संबोधित करते हुए मेडिको मेलोडी के उपाध्यक्ष डॉ. विष्णु अग्रवाल ने कहा कि थदानी दंपति पिछले 40 वर्षों से समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। डॉ. लाल थदानी जहाँ राजस्थान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में उप निदेशक पद से जुलाई 2021 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वहीं डॉ. दीपा थदानी वर्तमान में जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में अतिरिक्त प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

  • हजारों को मिला निःशुल्क हेपेटाइटिस-बी का कवच

 राष्ट्रीय सिंधी समाज के दौलत त्रिलोकानी ने थदानी दंपति के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने जिले भर में हजारों लोगों को निःशुल्क हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण का लाभ दिलाया है। वे स्वयं के स्तर पर प्रत्येक गुरुवार को बच्चों को निशुल्क टीके लगाते हैं। इसके अलावा, स्कूलों और कॉलेजों में वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता प्रदर्शनी, व्याख्यान, तथा एचआईवी/एड्स व पर्यावरण संरक्षण पर निरंतर जनजागरण अभियान चलाए हैं। कलवाड़ के पूर्व चौकी इंचार्ज संदीप अवस्थी ने विस्तृत परिचय देते हुए बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान उल्लेखनीय सेवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें 'कोरोना वॉरियर सम्मान' भी मिल चुका है।

  • म्यूजिक थेरेपी से दूर कर रहे हैं मानसिक तनाव

चिकित्सा और समाजसेवा के साथ-साथ यह दंपति पिछले पांच वर्षों से म्यूजिक थेरेपिस्ट (संगीत चिकित्सक) के रूप में भी अनूठी पहचान बना चुका है। वे संगीत के माध्यम से असाध्य व जटिल रोगों, कुंठा और मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) का सफल निवारण कर रहे हैं। इसी अनूठी पहल के लिए बीती 11 अप्रैल 2026 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा उन्हें “म्यूजिक थेरेपी गौरव सम्मान” से सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. दीपा थदानी को राज्य स्तर पर अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान भी मिल चुका है।

  • वंचितों और मूक प्राणियों के लिए समर्पित जीवन

 वक्ताओं ने कहा कि थदानी दंपति का जीवन वरिष्ठ नागरिकों, जरूरतमंदों, अनाथों, दृष्टिबाधित बालिकाओं और मूक प्राणियों की सेवा के लिए समर्पित है। सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉ. थदानी दंपति ने कहा कि उन्होंने संगीत को केवल कला नहीं, बल्कि ध्यान, उपचार और सामाजिक समरसता का माध्यम बनाया है।

इस अभिनंदन समारोह में राष्ट्रीय सिंधी समाज, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सर्विस डॉक्टर्स, लायंस क्लब, मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी, सिंधु सत्कार समिति, इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी तथा जेएलएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ व कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................