टहला में पेड़ लगाकर मनाया केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिन, बांटी मिठाई
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता)। टहला स्थित प्रसिद्ध वन खंडी आश्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। आश्रम के महाराज सूर्यनाथ के नेतृत्व में दर्जनों फलदार व छायादार पौधे लगाकर मंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस अवसर पर महाराज सूर्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही सच्ची सेवा है और जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज को सकारात्मक संदेश देता है। पौधे लगाने के बाद आश्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और भक्तों को मिठाई बांटकर केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन की बधाई दी गई।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष निर्मल तिवारी, सुरेश शर्मा, राजेंद्र तिवाड़ी, महेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र शर्मा, दुलीचंद शर्मा सहित काफी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और आश्रम के भक्तगण मौजूद रहे।


