कृषि विपणन बोर्ड के उप निदेशक रामबिलास यादव सेवानिवृत्त, व्यापारियों व भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी विदाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी) कृषि विपणन बोर्ड के उप निदेशक रामबिलास यादव के सेवानिवृत्त होने पर स्थानीय व्यापारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने उनका सम्मान कर भावभीनी शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीनदयाल गुप्ता एवं भारतीय उद्योग व्यापार महासंघ के जिला अध्यक्ष तथा नगर परिषद उपसभापति वरूण डाटा के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में रामबिलास यादव का माला पहनाकर, साफा बांधकर एवं शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। उपस्थित जनों ने उनके सफल प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगः भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जिला सह-कोषाध्यक्ष प्रमिल जसोरिया, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, युवा नेता एवं व्यापारी नरेश शर्मा, देवेंद्र गुप्ता, सीताराम खंडेलवाल, गौरव गुप्ता (जोड़िया वाले) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने रामबिलास यादव को उनकी सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की और भावपूर्ण विदाई दी।


