राजस्थान जाटव समाज संगठन समिति महुवा का स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतिभाओं का किया सम्मान

Jun 30, 2026 - 19:06
 0
राजस्थान जाटव समाज संगठन समिति महुवा  का स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतिभाओं का किया सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के अंबेडकर कॉलोनी स्थित राजस्थान जाटव समाज संगठन समिति महुवा का स्थापना दिवस एवं समाज की  प्रतिभाओं का  सम्मान समारोह आयोजित किया गया

समिति के अमर सिंह ने बताया कि समारोह में जाटव समाज की इस वर्ष  102  छात्र छात्राएं जिन्होने 80% या इससे अधिक 10वीं और 12वीं कक्षा में अंक प्राप्त किए एवं नवनियुक्ति अधिकारी/ कर्मचारियों का प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी वीरेंद्र मीणा ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में समिति का बहुत बड़ा योगदान है इस दौरान  समिति की मांग पर समिति को कार्यालय के लिए भूमि अलोटमेंट कराए जाने, अंबेडकर कॉलोनी महुवा में अधूरी पड़ी सड़क पूरी कराने,दो बौर दोनो की टंकी एवं नालिया बनवाने तथा बायपास पर भरने वाले पानी की निकासी करवाए जाने का हर संभव प्रयास कर पूर्ण करने का आश्वासन  दियाl 

इस दौरान राजस्थान जाटव समाज संगठन समिति महुवा मे नए पदाधिकारी  शिवराम जाटोलिया ,व डॉ. मुकेश कुमार को प्रदेश प्रभारी रामस्वरूप यादव को महामंत्री एव दीपक कैन, हरीचरण  जगरवाल को प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया गया तत्पश्चट् आयोजन सधनयवाद समाप्त किया गयाl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................