रूपवास के ग्रामीण व शहरी शिविर में जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे शिविरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

Jun 30, 2026 - 19:03
 0
रूपवास के ग्रामीण व शहरी शिविर में जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को बांटे पट्टे  शिविरों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें-जिला कलक्टर

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला कलक्टर कमर चौधरी ने मंगलवार को रूपवास उपखंड की ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। जनकल्याण सेवा शिविर इसी संकल्प को साकार करने का प्रभावी माध्यम हैं, जहां एक ही स्थान पर 22 विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराकर आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत दी जा रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवाद का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को मिला लाभ-
इस दौरान ग्राम पंचायत खानसुजापुर में आयोजित ग्रामीण जनकल्याण सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत आवासीय पट्टे, कृषि भूमि के आपसी सहमति से बंटवारे के पत्र, नाम शुद्धिकरण पत्र, नामान्तरण तथा व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं में कृषि, पशुपालन एवं पंचायतीराज एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता योजनाओं से लाभान्वित पात्रजनों को मौके पर स्वीकृति पत्र वितरित किए। उन्होंने नगरपालिका रूपवास के शहरी सेवा शिविर में 5 पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टे एवं 2 नाम हस्तान्तरण स्वीकृति पत्र वितरित किए तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी विष्णु बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, विकास अधिकारी काजल शर्मा, नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी योगेश पिप्पल सहित उपखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
रूपवास पुलिस थाने का किया निरीक्षण-
ग्रामीण सेवा शिविर के उपरांत जिला कलक्टर ने रूपवास पुलिस थाने का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण, मालखाना, महिला सहायता कक्ष, आगंतुक कक्ष तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
जिला कलक्टर ने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक सुधार एवं नियमित रखरखाव के निर्देश देते हुए कहा कि थाना परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं नागरिक-अनुकूल बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। जिला कलक्टर ने रूपवास उपखंड कार्यालय परिसर में हरियालों राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................