केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान

Jun 30, 2026 - 19:28
 0
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर भाजपा युवा मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण एवं सफाई अभियान

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन (30 जून) के अवसर पर लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत  वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नागरिकों को प्रकृति से जोड़ना रहा। उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए भंडारे और मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सामाजिक कल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव  के जन्मदिन पर आज भाजपा युवा मोर्चा टीम लक्ष्मणगढ़ के द्वारा कठूमर रोड स्थित सार्वजनिक चंद्रशेखर पार्क में वृक्षारोपण किया गया। पार्क परिसर में  सफाई अभियान चला कर सफाई की गई। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर युवा मोर्चा के मोनी हरियाणा, मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा भगवान गुप्ता ठेकेदार प्रमोद बोहरा सुनील शर्मा दीपचंद सैनी कमल सैनी मुन्नी सैनी रामवीर चौधरी आदि भाजपा मंडल के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................