मेगा विधिक चेतना शिविर में दी कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी; कठूमर नगर पालिका सभागार में हुआ आयोजन, 60 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

Jun 30, 2026 - 19:43
 0
मेगा विधिक चेतना शिविर में दी कानूनी अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी; कठूमर नगर पालिका सभागार में हुआ आयोजन, 60 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

कठूमर (दिनेश लेखी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी तथा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मोहनलाल सोनी के निर्देश पर मंगलवार को तालुका विधिक सेवा समिति एवं आदर्श विधिक सेवा केंद्र कठूमर के संयुक्त तत्वावधान में नगर पालिका सभागार में त्रैमासिक मेगा विधिक चेतना एवं लोक कल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया।
तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव रूचि शर्मा ने बताया कि शिविर में विद्युत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, आयुर्वेद, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से आवेदन भी प्राप्त किए।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, स्थायी लोक अदालत सहित अन्य विधिक सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में करीब 60 से 70 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित तालुका विधिक सेवा समिति के पीएलवी योगेश चौहान, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार और अनुजा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................