मंगेतर के पूर्व प्रेमी ने रची थी साजिश: गोविंदगढ़ से दूल्हा अपहरण कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Jun 24, 2026 - 17:09
 0
मंगेतर के पूर्व प्रेमी ने रची थी साजिश: गोविंदगढ़ से दूल्हा अपहरण कांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पिछले दिनों शादी के घर से दूल्हे के सनसनीखेज अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात के पीछे दुल्हन के पूर्व प्रेमी की सोची-समझी साजिश थी।

  • शादी वाले घर में मच गया था हड़कंप

घटना बीती 23 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है, जब शादी की रस्मों के बीच अचानक कुछ नकाबपोश युवकों ने दूल्हे महेश यादव का अपहरण कर लिया था। खुशियों के माहौल में इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आई और पूरे जिले में सघन नाकाबंदी कराई गई। पुलिस के भारी दबाव और घेराबंदी के चलते घबराए आरोपी दूल्हे महेश को धौलागढ़ देवी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए थे।

  • जेल में परवान चढ़ा था प्रेम, कोर्ट में हुई थी मुलाकात

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ और शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश का निकला। पुलिस के मुताबिक, दुल्हन और उसका कथित प्रेमी विष्णु पंडित पूर्व में किसी हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। कोर्ट में पेशी के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी और जेल में ही दोनों के परिजनों (माताओं) के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत भी हुई थी।

  • मंगेतर का रिश्ता तय होने से नाराज था प्रेमी

जेल से बाहर आने के बाद जब दुल्हन का रिश्ता महेश यादव से तय हो गया, तो विष्णु पंडित इस बात से बुरी तरह नाराज हो गया। उसने महेश को रास्ते से हटाने और शादी रोकने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की खौफनाक साजिश रची। विष्णु ने वारदात को अंजाम देने से पहले कई दिनों तक महेश के घर, दफ्तर और आने-जाने के रास्तों की बकायदा रेकी की थी और मौका मिलते ही उसे अगवा कर लिया।

  • आरोपियों का है पुराना आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दुल्हन, उसका कथित प्रेमी विष्णु पंडित और उनके परिजनों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। इन सभी के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आगरा और मथुरा जिलों में हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें ये आरोपी कई महीनों तक जेल की हवा भी खा चुके हैं।

थानाधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि- "मामले में एक आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य साजिशकर्ता विष्णु पंडित और उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।"

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है