अर्पण सेवा फाउंडेशन एवं कारगिल डिफेंस एकेडमी द्वारा 'युवा पर्यावरण संवाद' कार्यक्रम आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से 'अर्पण सेवा फाउंडेशन' एवं 'कारगिल डिफेंस एकेडमी' के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य 'युवा पर्यावरण संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अर्पण सेवा फाउंडेशन के 'आओ बने पंछी मित्र' अभियान के संयोजक ओम यादव ने फाउंडेशन के पर्यावरण आयामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सघन वन (मियावाकी), नक्षत्र-नवग्रह वाटिका, हर्बल वाटिका के साथ-साथ पक्षियों के लिए नि:शुल्क परिंडे, पक्षी घर और चुग्गा घर वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
पर्यावरण संरक्षण का 'सात-पी' मंत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरण गतिविधि जयपुर प्रांत प्रमुख घनश्याम ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का 'चार पी' मंत्र (पेड़, पानी, प्लास्टिक, पंछी) दिया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से तीन अन्य 'पी'—पर्सनल (स्वयं से शुरुआत), पब्लिक (सामाजिक सहभागिता) और प्रोफेशनल —को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
'वृक्ष कथा' ने युवाओं को किया प्रेरित
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत पर्यावरण संयोजक अशोक ने अपनी अनूठी 'वृक्ष कथा' और कविताओं के माध्यम से पेड़ों के निस्वार्थ योगदान और प्रकृति के प्रति मानवीय कर्तव्यों का मार्मिक चित्रण किया, जिसने उपस्थित सभी युवाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त कानूनगो व अकाउंट ऑफिसर अशोक ने की। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में अलवर विभाग पर्यावरण संयोजक राजेश, कोटपूतली जिला प्रचारक कुलदीप, कोटपूतली जिला पर्यावरण संयोजक डॉ. महेश, बहरोड़ खंड पर्यावरण संयोजक विजय और बहरोड़ नगर संयोजक शेर सिंह शामिल रहे। अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान परिंडे, पंछी घर और चुग्गा घर भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त छात्रों व अतिथियों के द्वारा डिफेंस परिसर में परिंदे लगाकर पानी भरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भूपेंद्र सिंह प्रजापति, ने सभी अतिथियों का आगंतुक मेहमानों का धन्यवाद वह आभार प्रकट किया, इस दौरान फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य विजय शर्मा, टोनी यादव, दौलतराम, संदीप यादव, प्रदीप सुरेड़िया, कृष्ण कुमार यादव, कारगिल डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ओम यादव ने किया।


