एक यूनिट ब्लड के लिए भी वेन पहुंचेगी घर:वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा - हॉस्पिटल का नवाचार गरीबों की जान बचाएगा

Jul 1, 2026 - 15:32
 0
एक यूनिट ब्लड के लिए भी वेन पहुंचेगी घर:वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा - हॉस्पिटल का नवाचार गरीबों की जान बचाएगा

अलवर (राजस्थान) टेल्का चौराहा स्थित हरीश हॉस्पिटल में बुधवार को एक अत्याधुनिक ब्लड बैंक और कैंसर जांच केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने फीता काटकर इस नई सुविधा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह नवाचार अलवर के गरीब मरीजों की जान बचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

  • घर बैठे कर सकेंगे रक्तदान, समय की होगी भारी बचत

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि अब जिले में किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन, सालगिरह या किसी अन्य खास मौके पर अगर कोई महज एक यूनिट भी रक्तदान करना चाहता है, तो उसे अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। हॉस्पिटल की विशेष 'ब्लड डोनेशन वैन' और मेडिकल स्टाफ सीधे डोनर के घर पहुंचेगा।

अस्पताल के डॉ. दीपेश गुप्ता ने बताया कि अक्सर डोनर्स को लंबा इंतजार करना पड़ता था। पुरानी पारंपरिक मशीनों से प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग करने में 2 घंटे का समय लगता था, लेकिन यहाँ स्थापित अत्याधुनिक मशीनों की बदौलत अब यह काम मात्र 40 मिनट में पूरा हो जाएगा।

  • अलवर में पहली बार आई 'ब्लड चेंज' करने वाली तकनीक

चिकित्सकों के मुताबिक, इस ब्लड बैंक में ऐसी आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं जो अलवर में पहली बार आई हैं। डॉ. दीपेश गुप्ता ने तकनीकी जानकारी देते हुए बताया: "ब्लड बैंक में ऐसी एडवांस मशीनें हैं जो प्लाज्मा के लिए ब्लड ग्रुप को एडजस्ट (चेंज) कर सकती हैं। उदाहरण के लिए, यदि 'बी पॉजिटिव' ग्रुप का खून है, तो उसके प्लाज्मा को प्रोसेस करके किसी दूसरे ब्लड ग्रुप के जरूरतमंद मरीज को भी चढ़ाया जा सकेगा।"

प्रमुख घोषणाएं और सुविधाएं

  • थैलीसीमिया पीड़ितों को मुफ्त रक्त: डॉ. लवेश गुप्ता ने घोषणा की कि थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों और मरीजों को इस ब्लड बैंक से पूरी तरह निशुल्क (फ्री) ब्लड और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • दिल्ली-जयपुर की दौड़ से मिलेगी मुक्ति: डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि ब्लड बैंक के साथ-साथ अब अस्पताल में कैंसर की जांच के लिए भी विश्वस्तरीय मशीनें इंस्टॉल की जा चुकी हैं। अब अलवर के लोगों को कैंसर व अन्य गंभीर बीमारियों की जांच और इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली भागने की जरूरत नहीं होगी। यहाँ बेहद किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम के अंत में वन राज्य मंत्री ने ब्लड बैंक और कैंसर जांच केंद्र का निरीक्षण किया और अस्पताल प्रबंधन के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोग और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है