राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में बीए प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र आज एक जुलाई को आरम्भ हो गया| प्राचार्य डॉ रवि कुमार विजय ने बताया की महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा पद्धति 2020 जानकारी, विभिन्न छात्रवृति योजनाओं, महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन, परीक्षाओं, सहशैक्षणिक गतिविधियों इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई |
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप से भी जोड़ा गया तथा उनकी शंकाओं का सामाधान किया गया| ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अलावा उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे |


