खैरथल बालिका विद्यालय में पौधरोपण, शिक्षकों की कमी पर कार्रवाई का भरोसा

Jul 1, 2026 - 19:36
 0
खैरथल बालिका विद्यालय में पौधरोपण, शिक्षकों की कमी पर कार्रवाई का भरोसा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश), खैरथल-तिजारा के मार्गदर्शन में, सचिव अजीत कुड़ी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आनंद नगर, खैरथल में पौधारोपण किया। इस अवसर पर, सचिव अजीत कुड़ी ने वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन को सभी की नैतिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने छात्राओं और अध्यापिकाओं को हर वर्ष अपने नाम पर एक पौधा लगाने, उसकी देखभाल और संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता कुमारी ने शिक्षकों की गंभीर कमी की समस्या से अवगत कराते हुए पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीत कुड़ी ने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर विद्यालय में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी सूरजभान कछवाहा और राहुल कुमार, विद्यालय की प्रधानाचार्या अनिता कुमारी, ममता यादव, उप प्रधानाचार्य पूनम खत्री, हरेंद्र सिंह चौधरी, नीलम तिलवानी, सुरेश भारद्वाज सहित विद्यालय का स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है