करुणा इंटरनेशनल के बैनर तले विद्यालय में लगाए परिंडे, किया वृक्षारोपण

Jul 2, 2026 - 15:10
 0
करुणा इंटरनेशनल के बैनर तले विद्यालय में लगाए परिंडे, किया वृक्षारोपण

तखतगढ़/साण्डेराव(बरकत खान) साण्डेराव स्थित भूतमगरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में करुणा इन्टरनेशनल के बैनर तले एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। भामाशाह मनोहरलाल जैन के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन और जीव दया का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया और मूक पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए।

समारोह को संबोधित करते हुए करुणा केन्द्राधीक्षक मीठालाल जोशी ने पक्षी संरक्षण और पर्यावरण को बचाने पर विशेष बल दिया। इसी दौरान उन्होंने मुख्य अतिथि व भामाशाह मनोहरलाल जैन का ध्यान विद्यालय के जर्जर भवन और भौतिक संसाधनों की कमी की ओर आकर्षित किया। विद्यालय की समस्याओं को सुनकर भामाशाह जैन ने गहरी संवेदनशीलता दिखाई और अपने उद्बोधन में स्कूल के विकास व जीर्णोद्धार के लिए सकारात्मक रुख के संकेत दिए। भामाशाह की इस घोषणा पर उपस्थित शिक्षकों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका बहुमान किया।

कार्यक्रम में मौजूद प्रसिद्ध सिंगर प्रतीक गेमावत ने विद्यार्थियों से ज्ञानवर्धक सवाल पूछे और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रार्थना गाकर समां बांध दिया, जिस पर विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।

बालिका विद्यालय पहुंच की चर्चा भूतमगरी स्कूल में कार्यक्रम के समापन के पश्चात् करुणा टीम राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय पहुंची। वहाँ टीम ने प्रधानाचार्य शैतानसिंह से मुलाकात कर करुणा, जीव दया और पर्यावरण जागरूकता के विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर शिक्षाविद् सोहनलाल जोशी, रमेश कुमावत, दिलीप कुमार मालवीय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है