भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 4 व 5 जुलाई को पुणे महाराष्ट्र में

Jul 2, 2026 - 15:26
 0
भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 4 व 5 जुलाई को पुणे महाराष्ट्र में
खैरथल (हीरालाल भूरानी)  भारतीय सिन्धू सभा की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 4 व 5 जुलाई को झूलेलाल हिन्दु मन्दिर, पुणे महाराष्ट्र में आयोजित की जायेगी जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भगतराम छाबडा करेगें।
प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी ने बताया कि बैठक में केन्द्र प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष महामंत्री, मातृशक्ति व युवा ईकाई के प्रदेश पदाधिकारी व संभाग पदाधिकारी सम्मिलित होगें। दो दिवसीय बैठक में अलग अलग सत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के अलावा प्रदेशों में सिन्धी भाषा व सभ्यता के कार्यक्रमों पर चर्चा, सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा 2026 के आयोजन, वर्तमान में सामाजिक समस्याओं पर चर्चा व निराकरण हेतु प्रयास, सदस्यता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर केन्द्रीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा।
मोरवाणी ने बताया कि राजस्थान से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसंताणी, प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया,  सिन्धू दर्शन तीर्थयात्रा प्रभारी मूलचन्द बसंताणी, संभाग प्रभारी प्रकाश फूलानी, डाॅ. कैलाश शिवलाणी, विष्णुदेव सामताणी, अशोक छाबडा सहित पदाधिकारी सम्मिलित होगें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है