नाली के उपर लगा लोहे का जाल लंबे समय से क्षतिग्रस्त; शिविर में शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं बडे हादसे का इंतजार

Jul 2, 2026 - 18:16
 0
नाली के उपर लगा लोहे का जाल लंबे समय से क्षतिग्रस्त; शिविर में शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं बडे हादसे का इंतजार

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे के व्यस्ततम मालाखेड़ा बाजार स्थित गोठवाल व ठठेरा मोहल्ले सहित मुख्य सड़क मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां नाली पर लगा लोहे का जाल पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हुआ है, जो अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा जी का जंजाल बन चुका है। टूटे जाल के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

  • आए दिन हो रहे हादसे, नाली भी हुई जाम

स्थानीय निवासियों ने बताया कि बाजार का मुख्य रास्ता होने के कारण यहाँ चौबीसों घंटे आवागमन रहता है। लोहे का जाल पूरी तरह टूट जाने से इसमें फंसकर कई दुपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं। इसके अलावा जाल क्षतिग्रस्त होने के कारण बाजार का कचरा नाली में गिर रहा है, जिससे नाली पूरी तरह जाम हो चुकी है और बाजार में गंदगी व बदबू का माहौल बना हुआ है।

  • दर्जनों शिकायतों और शिविरों के बाद भी ढाक के तीन पात

गौरतलब है कि इस समस्या को दुरुस्त कराने के लिए स्थानीय नागरिकों द्वारा नगर पालिका के आयोजित शिविरों में और दर्जनों बार लिखित व मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं। इसके बावजूद पालिका प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। अधिकारियों की इस अनदेखी और ढुलमुल रवैए के कारण आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

  • आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस क्षतिग्रस्त लोहे के जाल को शीघ्र ही नया नहीं लगवाया गया या दुरुस्त नहीं कराया गया, तो क्षेत्रवासी नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। साथ ही मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई का रास्ता भी अपनाया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है