रामगढ़ में दीपदास महाराज के स्थान से हुए कैमरे चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से मिले कमेटी के सदस्य

Jul 2, 2026 - 18:14
 0
रामगढ़ में दीपदास महाराज के स्थान से हुए कैमरे चोरी; अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से मिले कमेटी के सदस्य

रामगढ़ (अलवर/ अमित भारद्वाज) कस्बा स्थित बहादुरपुर रोड पर श्याम मंदिर के सामने बने श्री श्री 108 श्री दीपदास जी महाराज के स्थान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए चोरी की एक अनोखी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर की सुरक्षा के लिए तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरों को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए।

दीपदास जी महाराज मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पदम शेखावत व सदस्य मोहनलाल शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चारों तरफ लगभग चार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। अज्ञात चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए इन सभी कैमरों को चोरी कर लिया।

चोरी की भनक लगते ही मंदिर विकास समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोग तुरंत रामगढ़ थाना पहुंचे। वहां मौजूद पुलिस उपाधीक्षक पिंटू कुमार को घटना की लिखित जानकारी दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। उपाधीक्षक के निर्देश पर एएसआई विजय कुमार को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है, जो मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं।

थाने में शिकायत दर्ज कराने के दौरान मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष पदम शेखावत, मोहनलाल शर्मा, मनोज खंडेलवाल, अनिल खंडेलवाल, झमन सोनी, किशन सैनी, एडवोकेट अमित भारद्वाज, भूवनेश साहू और सतपाल सिंह सारण सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है